
धर्म/संस्कृतिसोनभद्र
भगवान शिव महाआरती : शक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को होगी आयोजित।
Lord Shiva Maha Aarti: Will be held on Monday at Shakteshwar Mahadev temple.
भगवान शिव महाआरती : शक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को होगी आयोजित। भगवान शिव महाआरती : सोनभद्र जिले के शक्तिनगर परीक्षेत्र के एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्थित शक्तेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव की महाआरती का आयोजन किया गया है।

सावन के पावन महीने के दूसरे सोमवार को शक्तेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर संचालन समिति द्वारा नगर की सुख शांति हेतु मुख्य यजमान के रूप में एनटीपीसी शक्तिनगर परियोजना प्रमुख बसुराज गोस्वामी द्वारा सपत्नीक भगवान शिव महाआरती आयोजित की गई है।
शक्तेश्वर महादेव मंदिर संचालन समिति द्वारा नगर के सभी वासियों से भगवान शिव महाआरती में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने का निमंत्रण दिया गया है। मंदिर संचालन समिति सचिव जेपी कुशवाहा इस बावत जानकारी साझा किया।
