
मिशन शक्ति 4.0 के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी लोगो की फरियाद।
सोनभद्र, उप्र ।
मिशन शक्ति 4.0 के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी लोगो की फरियाद। उप्र प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत बुधवार को जनपद के दुद्धी तहसील सभागार में आयोजित जन सनुवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता सिंह शामिल हुई।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि मिशन शक्ति 4.0 के तहत तहसील सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया था।जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ताकि वह अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठा सके, इसके लिए समय समय पर विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस व प्रशासन द्वारा गांवों, खण्ड विकास स्तर पर व तहसील स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। यह जनपद आदिवासी बाहुल्य है इसलिए महिलाओ को जागरूक करने की विशेष आवश्यकता है।
सोनभद्र जनपद में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता सिंह ने सबसे पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम का औचक निरिक्षण किया। वह निरिक्षण के समय पायी गयी कमियों के बारे मे संस्था संचालक को दूर करते हुए आख्या तलब किया गया है। दुद्धी तहसील के सभागार में महिला जनसुनवाई की गई जिसमे 12 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसे सदस्य द्वारा त्वरित प्रार्थना प्राप्त का निस्तारण भी किया गया।
खजुरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में जन चौपाल लगाकर भारत सरकार की समस्त योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया। इस मौके पर दुद्धी के उप जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र, तहसीलदार बृजेश कुमार, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, महिला थाना प्रभारी संतू सरोज, जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे और महिला शक्ति केंद्र की टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लोग मौजूद रहे।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि मिशन शक्ति 4.0 के तहत आज तहसील सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ताकि वह अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठा सके, इसके लिए समय समय पर विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस व प्रशासन द्वारा गांवों, खण्ड विकास स्तर पर व तहसील स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है।
