
Sonebhadra : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, पांच गम्भीर।
Sonebhadra : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, पांच गम्भीर। Sonebhadra : सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमे एक पक्ष के लोग लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से लैस होकर दूसरे पर पर हमला बोल दिए, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं पांच अन्य घायल हो गए । जिसमें दो की हालत गंभीर है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई। इस मामले में मृतक पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही व अवैध फंसाने के आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अगर पुलिस समय से पहले वाले मामले में कार्यवाही करती तो इस तरह से घटना ना होती। Sonebhadra
प्राप्त जानकारी अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी मामले में शुक्रवार देर रात दोनों पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से कुल्हाड़ी समेत अन्य धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में दोनों तरफ से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने राजकुमार (42) पुत्र रामनरेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। उधर, हत्या की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के साथ मारपीट में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है। Sonebhadra
जिला अस्पताल में भी पहुंच कर पुलिस अधिकारियों ने घायलों का बयान लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट में राजकुमार की मौत हुई है। वही घायलों का उपचार चल रहा है। दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों पक्षो के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। मारपीट में शामिल लोगों की खोजबीन की जा रही है। Sonebhadra
प्रथम पक्ष के घायल सन्त कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के दामाद व बेटे घर के बगल सड़क से जा रहे थे। सड़क पर फिसलन था तो हम लोगों ने कहा कि सड़क पर फिसलन है, बाइक से उतरकर पैदल चले जाइये नही तो गिर जाएंगे। इसपर उन लोगो को क्या हुआ घर से जाकर पांच छह लोग आ गए और मारपीट करने लगे। हमारे घर के चार लोग गम्भीररूप से घायल हो गए, जबकि मेरे बड़े भाई की मौत हो गयी है। Sonebhadra
वहीं रामनरेश ने बताया कि पहले से विवाद चल रहा था। लड़की व लड़के का झूठे मुकदमे में उनलोगों ने मेरे घर के लड़के को 376 में फंसा दिया है। कल देर रात अचानक वो लोग मारपीट करने आ गए, जिससे मेरे बेटे की मौत हो गयी है। इस मामले में पुलिस ने पहले उचित कार्यवाही की होती तो आज इस तरह मेरे बेटे की जान नही जाती। Sonebhadra
