
पुलिस कर्मियों को तबादला होने पर दी भावभीनी विदाई। शक्तिनगर थाना में पदस्थ डायल 112 पुलिस कर्मियों का तबादला होने पर थाना परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। दूसरे थाना में स्थानांतरण हुए पुलिस कर्मियों को थाना अध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने माला पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना किया।

शक्तिनगर थाना में डायल 112 में पदस्थ सिपाही मुकेश गुप्ता का जुगैल थाना, उमेश यादव का दुद्धी थाना, अजय यादव का विंढ़मगंज थाना, रामजी का माची थाना और देवी दयाल गौतम का कोन थाना में स्थानांतरण हुआ है।

हर थाने में सिपाही तो बहुत आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन अपने अच्छे कामों की वजह से बहुत ही कम सिपाही लोगों के दिलों में स्थान बना पाते हैं, जो अपने व्यवहार के कारण लोगों के अपने बन जाते हैं और जिनके जाने पर दुःख होता है। शक्तिनगर थाना में पदस्थ डायल 112 कर्मचारियों के स्थानांतरण होने पर मीडिया बंधुओं, व्यापार मंडल और समाजसेवियों भावभीनी विदाई दी।
मंगलवार को शक्तिनगर थाना परिसर में डायल 112 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण के विदाई समारोह में अंबेडकर नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज गुप्ता, शशि शर्मा, योगेश कुमार, सुरेश गुप्ता, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, दीपक कुमार “लोकई”, सुशील कुमार, राजकुमार वर्मा सहित भारी संख्या में नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।