
रक्षक जन मोर्चा पार्टी ने शशिकांत गुप्ता को बनाया सोनभद्र जिला अध्यक्ष।
शशिकांत गुप्ता को रक्षक जन मोर्चा पार्टी ने बनाया सोनभद्र जिलाध्यक्ष।
रक्षक जन मोर्चा पार्टी ने शशिकांत गुप्ता को बनाया सोनभद्र जिला अध्यक्ष। शशिकांत गुप्ता को रक्षक जन मोर्चा पार्टी ने बनाया सोनभद्र जिलाध्यक्ष।
रक्षक जन मोर्चा पार्टी ने शक्तिनगर निवासी शशिकांत गुप्ता को सोनभद्र जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव वीर सिंह “शिवाजी” की सहमति से उत्तर प्रदेश इकाई ने शशिकांत गुप्ता को पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत, प्रभावशाली व सुगठित करने हेतु सोनभद्र जिला अध्यक्ष बनाया है।
शशिकांत गुप्ता पुत्र दयानंद गुप्ता समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में अक्सर सक्रिय दिखाई देते हैं। बलिया जिले के मूलनिवासी और वर्तमान में शक्तिनगर बस स्टैंड मार्केट में निवासरत शशिकांत गुप्ता ने युवा व्यवसाई व समाजसेवी के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
शशिकांत गुप्ता के रक्षक जन मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सोशल मीडिया व फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
