
SINGRAULI NEWS : अनियंत्रित बोलेरो ने अल्टो कार को मारी जोरदार टक्कर। SINGRAULI NEWS : अनियंत्रित बोलेरो ने अल्टो कार को मारी जोरदार टक्कर। सिंगरौली जिले के जयंत क्षेत्र अंतर्गत तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से आ रही अल्टो कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्टो कार मुख्य मार्ग से नीचे आ गई। बोलेरो भी सड़क से नीचे जाने में बाल बाल बची। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
SINGRAULI NEWS : घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो अनियंत्रित तरीके से मुख्य मार्ग पर फराटे के साथ दौड़ रही थी। गनीमत रहा कि टक्कर के बावजूद मामूली चोटें आई, कोई हताहत नहीं हुआ। अल्टो चालक मानिकचंद साकेत, नगवा करसुआ निवासी बताए जा रहे हैं। बोलेरो चारक नशे में प्रतीत हो रहा था और उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।
SINGRAULI NEWS : राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी देने के बाद अल्टो चालक को इलाज करा कर पुलिस चौकी में तहरीर देने को कहा और वहां से चली गई। खबर लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी निगाही जयंत मुख्य मार्ग नेहरू हॉस्पिटल समीप सड़क के किनारे लटकी हुई थी।