
MP Panchayat Chunav Live Updates: सिंगरौली जिले में मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें, महिलाओं व युवाओं में खासा उत्साह।
MP Panchayat Chunav Live Updates: सिंगरौली जिले में मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें, महिलाओं व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। Singrauli Panchayat Chunav Live Updates मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के बिगुल बजते ही तमाम ग्राम पंचायतों से सरपंच बनने के दावेदारों की होड़ लगी हुई थी। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण के मतदान को लेकर शनिवार को सिंगरौली जिले में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सिंगरौली जिले के वैढ़न ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में सुबह से ही लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही।

सभी ग्राम पंचायतों में अपने मताधिकार का प्रयोग के लिए महिलाओं वह युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। सिंगरौली जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार वैढ़न ब्लॉक के रैला ग्राम पंचायत, करसुआ, नगवा, चौरा, मलगा, रजमिलान आदि ग्राम पंचायतों में दोपहर एक बजे तक लगभग 45% मतदान हो चुका है।

सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। मतदान की शुरुआत के समय से ही मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए खासा उत्साह दिखाई दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार भी लंबी होती गई। ग्राम पंचायतों में ग्राम सरकार बनाने को लेकर युवा व महिला वर्ग में उत्साह दिखाई दिया। ग्राम पंचायत रैला में मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने के लिए पहुंची आरती शाह ने कहा कि मतदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। यह हमारा अधिकार है। गांव के विकास में हमारा एक वोट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

ग्राम पंचायत नगवां मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची 42 वर्षीय श्रीमती सोनिया देवी साह ने वोट डालने के बाद कहा कि हमारे वोट से ही गांव का विकास होगा। ग्राम पंचायत करसुआ राजा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे राममिलन जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अपने मत का प्रयोग विवेक से करें।
MP Panchayat Chunav Live Updates: सिंगरौली जिले में मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें, महिलाओं व युवाओं में खासा उत्साह। Singrauli Panchayat Chunav Live Updates MP Panchayat Chunav
