
मध्यप्रदेशसिंगरौली
PLANTATION : समर्पिता महिला समिति ने लगाए पौधे।
PLANTATION : समर्पिता महिला समिति ने लगाए पौधे। एनसीएल जयंत क्षेत्र की समर्पिता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरण कुमार के मार्गदर्शन में जयंत स्थित कल्याण मंडप परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर महिला समिति ने 50 फलदार पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही आस पास के नागरिकों को 50 फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान समर्पिता महिला समिति की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। इस दौरान समिति की अध्यक्षा ने सभी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देख रेख करने की सलाह दी।
गौरतलब है कि समर्पित महिला समिति के सौजन्य से समय समय पर आस पास के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। समिति महिला सशक्तिकरण, महिला एवम बाल पोषण व स्वास्थ्य तथा कौशल विकास इत्यादि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
