
निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने नेपाली रीति रिवाज से की शादी? फैंस का आया रिएक्शन बोले जोड़ी नंबर वन है। भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर निरहुआ के साथ यह फोटो शेयर की है। जिसके बाद दोनों के चाहने वाले हैरान हो गए हैं। भाजपा नेता व भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी शादी की एक फोटो शेयर की है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किए गए फोटो में दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते दिख रहे हैं। अम्रपाली दुबे ने फोटो के साथ ही एक इंस्टा रिलीज शेयर की है। जिसमें दोनों दूल्हा दुल्हन के रूप में रोमांटिक अंदाज में वीडियो बनाते दिख रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की सुपरस्टार जोड़ी का यह अंदाज बेहद पसंद किया जा रहा है।
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “हमारी पहली रील”। अपने सुपरस्टार जोड़ी को एक साथ देख भोजपुरी फैंस दोनों की जोड़ी को नंबर वन बता रहे हैं। वीडियो ने भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत लिया है।

भोजपुरी फिल्मी दुनिया में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को हिट मशीन कहा जाता है। दोनों अगर किसी फिल्म में साथ में है तो फिल्म के कामयाब होने की गारंटी होती है। अब तक दोनों लगभग दो दर्जन फिल्में साथ में कर चुके हैं। दोनों का साथ में म्यूजिक वीडियो या फिल्म का उनके दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो और वीडियो को देख कर लग रहा है वह अपने फैंस के लिए कुछ धमाकेदार लाने की तैयारी में हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी म्यूजिक वीडियो या फिल्म की शूटिंग का दृश्य है। अब इंतजार रहेगा कि दोनों की जोड़ी निकट भविष्य में भोजपुरी फिल्म दस्त में क्या नया धमाका करती है।
