
शक्तिनगर : अंबेडकरनगर में रेलवे पटरी पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। शौच के लिए गए लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
शक्तिनगर से जयंत को जाने वाली रेलवे लाइन पर अंबेडकर नगर के समीप एनसीएल खड़िया परियोजना गेट नंबर 2 के सामने रेलवे पटरी पर अज्ञात व्यक्ति का कमर से कटा हुआ शव मिला है।
शक्तिनगर के अंबेडकर नगर में अज्ञात व्यक्ति का ट्रेन पटरी पर दो भागों में कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन के धक्के से युवक कट गया होगा। क्षत-विक्षत हालत में शव महीने से तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ “लोकई” मौके पर पहुंचकर, ग्रामीणों से घटना की जानकारी लिया और प्रशासन की मदद में जुट गए। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। विस्तृत खबर कुछ देर बाद…