
सिंगरौली महोत्सव (SINGRAULI MAHOTSAV) का विरोध करेगी युवक कांग्रेस (YOUTH CONGRESS)। सिंगरौली जिले में आगामी 27 तारीख को सिंगरौली महोत्सव (SINGRAULI MAHOTSAV) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समुचा सरकारी और प्रशासनिक अमला भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आवभगत को लेकर तैयारी करने में जुटा हुआ है। जिसका विरोध करते हुए युवा कांग्रेस विधानसभा सिंगरौली अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल ने कहा कि जिले में किस बात का महोत्सव मनाया जा रहा है?
यहां का नौजवान युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। यहां की सड़कों पर रोज खूनी खेल खेला जा रहा है। माफियाओं का हौसला बुलंद हो रहा है किसान बिजली और खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। भारतीय जनता पार्टी और प्रशासनिक अमला क्या इसी बात का उत्सव मनाने के लिए इतना बड़ा आयोजन और इतनी बड़ी राशी खर्च कर रहा है? (SINGRAULI MAHOTSAV)
अजय सिंह चंदेल उर्फ डब्बू सिंह ने कहा है कि यदि 27 तारीख को सिंगरौली महोत्सव (SINGRAULI MAHOTSAV) मनाया जाता है तो राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) व विधानसभा युवक कांग्रेस सिंगरौली (YOUTH CONGRESS) सामूहिक रूप से पुरजोर विरोध करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी यहां के प्रशासन और शासन की होगी। (SINGRAULI MAHOTSAV)
