
पति ने गर्दन व मुँह में पेचकस से गोदकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा।
पति ने पहले पत्नी को जमकर पीटा ,फिर उसके गर्दन व मुँह में पेचकस से गोदकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा।
सोनभद्र। बभनी थाना इलाके के झनकपुर रंदह गांव में बीती रात शराब के नशे में धुत पति पत्नी की पहले जमकर पिटाई की पिटाई से मन नही भरा तो अपनी पत्नी के मुँह पर तांतों से काटते हुए पेचकश से गर्दन में गोदकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, बभनी थाना इलाके के झनकपुर रंदह गांव निवासी रघु बादी ने रात में शराब पीने के बाद अपनी पत्नी सावित्री देवी उम्र 55 वर्ष की बेरहमी से पिटाई की। आरोपी ने इस दौरान पेचकस से गला और मुंह में पेचकस से गोदकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। दो दिन पहले भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके कारण घर में भोजन भी नहीं बना था। रात में पति ने खूब शराब पी। इस पर फिर झगड़ा शुरू हो गया। पहले पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसके गले और मुंह पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे सावित्री की मौत हो गई। मृतक के बड़े पुत्र संतोष कुमार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान संजय यादव को दी।
मृतिका के भतीजे संजय ने बताया कि पति-पत्नी मे आए दिन विवाद होता रहता था, जिसको लेकर गाव में पंचायत भी हो चुकी थी। बावजूद इसके पति द्वारा पत्नी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
