
BJP Foundation Day : शक्तिनगर मंडल में मनाया गया भाजपा का स्थापना समारोह।
भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस समारोह को सोनभद्र के शक्तिनगर मंडल में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और उत्साह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को टीवी स्क्रीन के माध्यम से लाइव सुना। पार्टी हित व समाज हित में सदैव कार्य करने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया। साथ ही पार्टी फंड में सहयोग के लिए माइक्रो डोनेशन की भी शुरुआत की गई।
भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस समारोह को शक्तिनगर मंडल में दो स्थानों पर मनाया गया। कोहरौल स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल प्रांगण में वरिष्ठ भाजपा नेता लाल चंद गुप्ता , भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव व मंडल महामंत्री देवेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा रोहण करते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनकर स्थापना दिवस मनाया।
शक्तिनगर मंडल भाजपा कार्यालय पर मंडल महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी के नेतृत्व में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रहरि व बृजेश सिंह तोमर, युवा मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी रितेश शर्मा, भाजपा सेक्टर संयोजक राम उग्रह गुप्ता, संदीप मिश्रा, अमित कुमार, अक्षय गुप्ता, रवि चंद्रवंशी सहित दर्जनों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 42 में आज स्थापना दिवस समारोह को भव्यता के साथ मनाया और सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि माइक्रो डोनेशन योजना के तहत कोई भी कार्यकर्ता या आम आदमी भाजपा पार्टी फंड में ₹5 से लेकर ₹1000 तक का सहयोग दे सकता है। देशभक्ति और समर्पण का भाव भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा किसी दूसरी पार्टी में मिलना असंभव है।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराने से पहले सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर झंडा लगा कर आए हैं और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के पथ पर चलते हुए भाजपा आज के समय में समाज के हर व्यक्ति की पसंद है। साथ ही अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सभी कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही हैं।
