
धोखेबाज आशिक़ ने प्रेमिका की शादी तुड़वा दी और खुद भी मुकरा शादी से…
बॉयफ्रेंड ने दूल्हे को भेजा फ़ोटो, बिना दुल्हन लौटी बारात, दगाबाज प्रेमी की करतूत...
प्यार, धोखा और बदला को चरितार्थ करती यह कोई फिल्मी कहानी नहीं हकीकत की घटना है। जहां धोखेबाज आशिक ने गर्लफ्रेंड की फोटो उसके होने वाले दूल्हे को भेज कर शादी तुड़वा दी और जब दुल्हन के परिवार वाले उसके बॉयफ्रेंड से शादी के लिए राजी हो गए तो दगाबाज प्रेमी शादी से पीछे हट गया। जिसके बाद धोखेबाज बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी में बीते मंगलवार को नीमच से आई बारात कुछ ही घंटों में बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। दुल्हन के बॉयफ्रेंड ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को दुल्हन के साथ अपनी कुछ फोटो और मैसेज भेज दिए थे। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई।
दुल्हन के परिवार ने पूरे मामले में शादी तुड़वाने वाले बॉयफ्रेंड शुभम का नंबर निकाल कर फोन किया और बताया कि बरात वापस लौट लौट गई है, अगर वह लड़की से प्यार करता है तो आकर इसी मंडप में शादी कर ले। शुभम शादी के लिए राजी होते हुए भाई के साथ इंदौर पहुंचने की बात कहने के कुछ देर बाद ही शादी की बात से मुकरते हुए शादी से इंकार कर दिया।
शुभम के शादी से इनकार करने के बाद लड़की के साथ परिवार थाने पहुंचा, थाना प्रभारी ने शुभम से बात कर इंदौर आने के लिए कहा लेकिन उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद भी न शुभम इंदौर आया और ना ही लड़की की शादी को लेकर कोई बात बन पाई। जिसके बाद बॉयफ्रेंड शुभम के खिलाफ बलात्कार, आईटी एक्ट और छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करा दिया गया है।
एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि देपालपुर में रहने वाले लड़के शुभम जैन ने बरात आने के बाद दूल्हे को लड़की का कुछ फोटो भेज दिए, जिससे नाराज दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। पूरा मामला थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच थाना प्रभारी की मध्यस्था थे मान मनोबल का दौर जारी रहा लेकिन कोई बीच का रास्ता नहीं निकल सका, जिसके बाद बिना दुल्हन बरात वापस लौट गई।
