
लड़का शराबी, शादी नहीं करूंगी, तेरी शक्ल गंदी : लड़की ने तोड़ा रिश्ता।
बचपन में सगाई और बालिग होने पर लड़की ने तेरी शक्ल गंदी कहकर रिश्ता तोड़ दिया। पूरा मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ के खिलचीपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। दरअसल 5 साल की उम्र में एक लड़की का रिश्ता तय कर सगाई कर दी गई थी। लड़की जब वाली हुई तो उसने लड़का पसंद नहीं होने की बात कह कर शादी से मना कर दिया। अब लड़के वाले सगाई के समय दिए ₹6000 को ब्याज समेत 6 लाख रुपए मांग रहे हैं। पैसे नहीं लौटाने पर लड़की को उठा ले जाने की धमकी मिल रही है।
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र के देवरी गांव की रहने वाली अनीता मालवीय जिसकी उम्र 18 वर्ष है, का पूरे मामले पर कहना है कि लड़का अच्छा नहीं दिखता और शराब पीने का आदी है। इसलिए उससे शादी नहीं करना चाहती। लड़के वाले उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं जिसके कारण सुबह शाम सुरक्षा के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। मां के साथ रोज थाने आने के बाद भी आश्वासन देकर बिना शिकायत दर्ज किए लौटा दिया जाता है। पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सगाई के समय लड़का पक्ष ने लड़की के पिता को जेवर खरीदने के लिए ₹15000 दिए थे और अब जब लड़की वाली हो गई है तो लड़का पक्ष वाले शादी का दबाव बना रहे हैं। लड़की के मना करने के बाद ₹15000 के बदले 13 साल का ब्याज जोड़कर 6 लाख की डिमांड कर रहे हैं। पैसा ना लौटाने की सूरत पर लड़के पक्ष वाले लड़की को उठा ले जाने की धमकी दे रहे हैं।
लड़की अनीता के पिता 3 साल पहले देहांत हो गया है और मां व भाई छोटी मोटी मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। अनीता जब 13 साल पहले 5 साल की थी तो उसके पिता ने बगल के गांव में रहने वाले अंकित लाल से रिश्ता तय कर दिया था।
