
महंगाई बढ़ने की अटकलों के बीच एलपीजी गैस लोगों को रुला रही है। एलपीजी गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने जेल पर खासा असर डाला है। विगत 2 महीने के अंदर कमर्शियल रसोई गैस 19 किलो वजन के दाम में ₹346 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूर्व में 1 मार्च को ₹105 की बढ़ोतरी की गई थी और कुछ दिन बाद ₹9 घटा लिए गए थे। अब नए वित्तीय वर्ष में एलपीजी गैस के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है।
1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ हो रहा है और पहले दिन ही कमर्शियल रसोई गैस के दाम में ₹250 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी 19 किलो के सिलेंडर ₹250 महंगे हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2253 रुपए हो गई है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विगत 2 महीने में 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस के दाम में ₹346 की बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल एलपीजी गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है।
