
SONBHADRA : पेशाब करने निकला युवक चली गोली।
जमीनी विवाद में युवक को अज्ञात युवक ने गोली मारी, गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल।
मांची थाना क्षेत्र में देर रात 02 बजे घर से पेशाब करने निकले युवक को अज्ञात युवक ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुँचे परिजन तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मांची थाना क्षेत्र के कजियारी गांव में देर रात लगभग 02 बजे घर से पेशाब करने निकले नंदू यादव पुत्र चुलयी यादव को जमीनी विवाद में घर के बाहर घात लगाकर बैठे अज्ञात युवक ने गोली मार दी। गनिमत रही कि गोली युवक के बांह में लगी। घायल नन्दू की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे परिजन तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए। मौके पर पहुँची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल नन्दू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ घायल का इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

घायल नन्दू यादव ने बताया कि पूर्व में मेरा जमीनी विवाद युवक से हुआ था जिसका समझौता मन्दिर में दोनों पक्षों को कसम दिलाकर करवाया गया था। देर रात जब हम पेशाब करने घर से निकले तो वो पहले से खड़े थे और मुझे देखते ही फायर कर दिए। जिसके बाद मैं वही गिर गया। मेरी चीख पुकार सुनकर मेरे परिजन घर से बाहर आये और पुलिस को सूचना दिए। सभी लोग मुझे जिला अस्पताल लेकर पहुँचे वही गोली लगने के बाद घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जिला अस्पताल के डा0 अरविंद कुमार ने बताया कि मांची थाना क्षेत्र के कजियारी गांव निवासी नन्दू यादव घायल अवस्था मे भोर में लाये गए है। मरीज खतरे से बाहर है लेकिन एक्सरे के बाद पता चलेगा की घायल की वास्तविक स्थिति क्या है।
