
भाजपा जीत गई लेकिन केशव प्रसाद मौर्या हार गए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रचंड जीत ने कार्यकर्ताओं में हर्ष और खुशी व्याप्त है तो वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की हार ने कौशांबी के कार्यकर्ताओं को निराश किया है। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान फायर ब्रांड नेता जिसने पूरे प्रदेश में जनसभाएं कर भाजपा की जमीन तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई थी और 5 वर्षों में ऐसा क्या हुआ कि उत्तर प्रदेश का योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे नंबर का सबसे बड़ा भाजपा नेता सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल से हार गया। केशव प्रसाद मौर्य के हार के कई मायने हो सकते हैं और प्रदेश की सियासत में आगे उनकी राजनीति की दशा और दिशा यहीं से तय होगी। खैर भाजपा पूरे प्रदेश और देश में केसरिया होली जश्न मना रही है और केशव प्रसाद मौर्य मुस्कुराते चेहरे से अपने अंदर के दर्द में छुपाने की भरसक प्रयास कर रहे हैं।
सिराथू का रिजल्ट फाइनल, सपा की उम्मीदवार पल्लवी पटेल चुनाव जीती, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या चुनाव हारे।
गाजीपुर।
गाजीपुर में सातों सीटों पर सपा का कब्जा, गठबंधन गदगद
– अंतिम राउंड तक मतगणना में उतार चढ़ाव के बीच राज्यमंत्री संगीता बलवंत भी हारीं
– पांच सपा और दो सुभासपा के सिंबल पर लड़े प्रत्याशी जीते चुनाव
– जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर की सबसे बड़ी जीत
– जंगीपुर से वीरेंद्र यादव जीते , मुहम्मदाबाद से मन्नू अंसारी
– जमानियां से ओमप्रकाश सिंह ने भी दर्ज की बड़ी जीत
– जखनियां से बेदीराम और सैदपुर से अंकित भारती ने मारी बाजी
– विधानसभा चुनाव में पहली बार गाजीपुर में नहीं खुला भाजपा का खाता
जौनपुर 9 विधानसभा के परिणाम-
1- सदर – गिरीश यादव भाजपा
2- बदलापुर – रमेश मिश्रा भाजपा
3- शाहगंज- रमेश सिंह निषाद भाजपा गठबन्धन
4- मड़ियाहूं- डॉ आर के पटेल अपनादल एस भाजपा गठबंधन
5- मल्हनी – लकी यादव सपा
6- मुगराबादशाहपुर- पंकज पटेल सपा
7- केराकत- तूफानी सरोज सपा
8- मछलीशहर- डॉ रागिनी सोनकर सपा
9- जफराबाद- जगदीश नारायण राय सपा सुभासपा गठबंधन
