
प्रचंड जीत बाद भाजपाइयों ने बुलडोजर रैली निकाल मनाई केसरिया होली।
भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और विभिन्न शहरों में बुलडोजर रैली निकाली गई तो केसरिया होली भी खेली गई। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत इस सरकार बनने की बहुमत आने के बाद यूपी में योगी की वापसी पर जगह जगह हर्षोल्लास का माहौल है। सोनभद्र, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर रैली निकाली और बुलडोजर पर चढ़कर भाजपा के झंडे लहराते हुए भारत माता की जय व जय श्रीराम के नारे लगाए।
भाजपा समर्थकों का नारा “फिर एक बार योगी सरकार” और “नहीं जाएंगे मठ, 5 साल और बजाएंगे लट्ठ”, सच साबित हुआ और एग्जिट पोल पर जनता के विश्वास ने मुहर लगाते हुए भाजपा प्रचंड बहुमत दिला दिया। जीत के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली से 1 सप्ताह पूर्व ही सड़कों पर केसरिया होली खेल जनता को अबीर गुलाल से सारोबार कर दिया।
सोनभद्र के अनपरा में बुलडोजर रैली निकालकर जश्न बनाए गए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के ऊपर चढ़कर पार्टी का झंडा लहराते हुए विजय जुलूस निकाला। वहीं शक्तिनगर परीक्षेत्र में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पवन सोनी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने डीजे के धुन पर थिरकते हुए केसरिया होली मनाई और हर आम व खास को आएंगे योगी जी के गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया।
