
सोनभद्र आज की बड़ी खबरें, घोरावल एसडीएम हटाए गए, मतगणना से जुड़े आवश्यक निर्देश।
जिलाधिकारी/मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिये गये 09 मार्च, 2022 के निर्देश के क्रम में श्री रमेश कुमार उप जिलाधिकारी/रिर्टनिंग आफिसर विधान सभा क्षेत्र 400 घोरावल के स्थान पर श्री श्याम प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी घोरावल/रिर्टनिंग आफिसर विधान सभा क्षेत्र 400 घोरावल के पद पर नियुक्त किया जाता है।
———————–
अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ता को मतगणना सम्बन्धित तिथि, समय और स्थान के सम्बन्ध में सूचना
————————————
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टी0के0 शिबु ने अवगत कराया है कि 400-विधान सभा घोरावल, 401-विधान सभा राबर्ट्सगज, 402-विधान सभा ओबरा (अ0ज0जा0) व 403-विधान सभा दुद्धी (अ0ज0जा0) के मतगणना 10 मार्च,2022 को प्रातः 08.00 बजे से राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी परिसर में होगी। सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र के डाकमत पत्रों की गणना तथा मतदान केन्द्रों के परिणाम को राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी जनपद सोनभद्र में 10 मार्च, 2022 को मतगणना के समाप्ति के उपरान्त समेकित किया जायेगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन, समाज कल्याण लखनऊ के निर्देशानुसार वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आगामी वित्तीय वर्ष में शत्-प्रतिशत आधार आॅटोन्टिकेशन प्रमाणिकरा (सत्यापित) होने के बाद ही पेंशनरों के खाते में पेंशन की धनराशि प्रेषण का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत चयनित लाभार्थियों को सूचित किया है कि जिन चयनित लाभार्थियों का आधार प्रमाणिकरण (सत्यापित) नहीं हुआ है। उनके खाते में वृद्धावस्था पेंशन की आगामी वित्तीय वर्ष में धनराशि प्रेषित नहीं की जायेगी। ऐसे चयनित लाभार्थी बैंक खाता आधार से लिंक होने पर आधार कार्ड व बैंक खाते की छायाप्रति मोबाइल नम्बर के साथ अपने निकटतम जनसेवा केंद्र, स्वयं अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के माध्यम से आधार प्रमाणिकरण (सत्यापित) कराना सुनिश्चित करें। ताकि आधार सीडिंग कराये गये चयनित वृद्धावस्था पेंशनरों को आगामी वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा पेंशन की धनराशि लाभार्थी के खाते में समयान्तर्गत प्रेषित की जा सके।
—————————–
मतगणना स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को किया निर्देशित
———————————-
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टी0के0 शिबु व पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन, 2022 के दृष्टिगत मतगणना को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के मकसद से राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना परिसर की सम्पूर्ण व्यवस्था बेहतर ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जायें। उन्होंने कहा कि बैरिकेटिंग, साउण्ड सिस्टम व अन्य व्यवस्थाएं हर हाल में पूर्ण कर ली जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।
