
बाबा के बुलडोजर का मुंह माफियाओं की घर की ओर मुड़ गया है: शिवराज सिंह चौहान।
सोनभद्र। ब्रेकिंग..
अंतिम चरण की लड़ाई जो जीतेगा वहीं यूपी के ताज को पहनेगा। 7 मार्च को सोनभद्र जनपद के चारों विधानसभा सीटों पर मतदान डाले जाएंगे और अपने पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने हेतु सभी प्रमुख पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की जनसभाओं की झड़ी लगा दी है। शुक्रवार को ओबरा विधानसभा के बेलघडी में उत्तर प्रदेश सरकार में परिवार कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ के प्रचार प्रसार के लिए मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा की और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया।
सातवें चरण के प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुचे सोनभद्र।
ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बेलघडी में संजीव गोड़ के लिए किया प्रचार।
भाजपा के ओबरा विधानसभा प्रत्याशी है समाज कल्याण विभाग के मंत्री संजीव गोड़।
शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर जमकर बोला हमला।
कहा- उत्तर प्रदेश से बदमाशों को हो रहा है सफाया, बाबा का बुलडोजर बदमाशो के घरों की ओर मुड़ गया है।
मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने जा रहा है।
