
विंढमगंज। जनपद सोनभद्र कचनरवा निवासी विकास रघुवंशी ने रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के सानिध्य में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। विकास रघुवंशी ने योगी और मोदी की विकासवादी छवि से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी की दामन थाम लिया।
विकास रघुवंशी ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी को धन्यवाद देता हूं, जो मुझे छोटे से गांव में रहने वाले लड़के को भाजपा में शामिल किया, मैं अपने कर्तव्यों का निष्ठावान पूर्वक निर्वाह करूंगा। अमरेश पटेल ने स्वागत किया। उनके सुख-दुख में शामिल रहने की बात कही।
भाजपा में सभी वर्ग व जाति के लोग जुड़े हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके साथ जुड़े हैं, वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे हुए हैं।उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले विकास रघुवंशी का स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख बंशीधर, कोन ब्लॉक प्रमुख पति शशांक, राकेश तिवारी, श्रवण जायसवाल, अलखनारायण शुक्ला, शिव कुमार गुप्ता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।