
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क और जीत का मांगा आशीर्वाद।
शक्तिनगर। सोनभद्र जिले में 7 मार्च को मतदान होना है और नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं और सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा जा रहा है। दुद्धी विधानसभा की शक्तिनगर मंडल अंतर्गत बस स्टैंड मार्केट में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुद्धी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राम दुलारे गोंड के लिए जनसंपर्क कर समर्थन मांगा और योगी सरकार में विकास के किए कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष करण कुमार, युवा मोर्चा नेता यश बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर, गणेश सिंह, सौरभ सिंह राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
