
जनसंपर्क रैली निकाल रामदुलारे गोड़ के जीत का मांगा आशीर्वाद।
शक्तिनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी मोड़ से जनसंपर्क रैली निकालकर प्राइवेट बस स्टैंड व संडे मार्केट होते हुए दुद्धी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राम दुलारे गोड़ को जिताने हेतु जनता से समर्थन व आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी व देवेंद्र गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि राय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, युवा नेता आनंद पटेल, अखिलेश जयसवाल, विकास पटेल, संजीव जायसवाल व रितेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्तिनगर के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष पवन सोनी के नेतृत्व में लगातार जनसंपर्क रैली व घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। शक्ति नगर मंडल में आने वाले विभिन्न क्षेत्रों मोहल्लो में बाइक रैली निकालकर भाजपा को वोट देने के साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। युवा कार्यकर्ताओं का जोश और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुभव मिलकर दुद्धी विधानसभा में कमल खिलाने हेतु जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।