
राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी: पवन सोनी, युवा मोर्चा।
भाजयुमो शक्तिनगर मंडल कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पवन सोनी के नेतृत्व में बीजपुर में बाइक रैली निकालकर दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी राम दुलारे गोड़ के समर्थन में व्यापक प्रचार प्रसार किया और प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनाने हेतु जनता का आशीर्वाद मांगा।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी ने बताया कि भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने दुद्धी विधानसभा जीतने के लिए दिन रात एक कर दिया है और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से जुड़कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए समर्थन जूटा रहे हैं। 10 मार्च को मतगणना के बाद उत्तर प्रदेश में भगवा होली खेली जाएगी और जनता से अपील है कि राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी।
बाइक रैली में प्रमुख रूप से अक्षय गुप्ता, अक्षय केडिया, रवि चंद्रवंशी, आनंद गुप्ता, सोनू सोनी, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, विनय गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।