
सबके प्यारे राम दुलारे: भाजपा शक्तिनगर।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क कर मांगा जीत का आशीर्वाद।
शक्तिनगर। सोनभद्र जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए 7 मार्च को मतदान होना है और सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार प्रसार में तेजी लाते हुए कमर कस ली है। इसी क्रम में दुद्धी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे राम दुलारे गोंड़ के लिए जीत का आशीर्वाद मांगने हेतु भाजपा शक्तिनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा। “सबके प्यारे, राम दुलारे” व “मोदी-योगी जिंदाबाद” आदि चुनावी नारे लगाकर जनता से अपील किया कि भय मुक्त, दंगा मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने हेतु एक बार फिर भारी मतों से कमल के फूल पर बटन दबाकर अपना अमूल्य योगदान राष्ट्र निर्माण में करें।
दुद्धी विधानसभा सीट पर भाजपा ने राम दुलारे गोंड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुद्धी विधानसभा सीट पर कमल खिलाने हेतु प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। पिछली बार दुद्धी सीट से भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) ने जीत दर्ज किया था।
शनिवार सुबह सुबह अंबेडकर नगर मोहल्ले में शक्तिनगर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा की नीतियों व योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों से विस्तार से चर्चा किया और भाजपा प्रत्याशियों को जिताने हेतु समर्थन मांगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि राय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, पूर्व ग्राम प्रधान नंदलाल, ग्राम पंचायत सदस्य सुरेश गुप्ता, बीडीसी अखिलेश जायसवाल, सेक्टर संयोजक राम उग्रह गुप्ता, प्रमोद सिंह व सोनू वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
