
उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनावसोनभद्र
ओबरा भाजपा प्रत्याशी संजीव गोंड़ का रेणुकूट में जोरदार स्वागत।
कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर "आएंगे योगी ही" का नारा लगाया।
रेणुकूट। सोनभद्र जनपद में नामांकन प्रक्रिया खत्म होते ही सभी प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ा दिया है। ओबरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री संजीव गोंड़ का रेणुकूट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और फूल माला पहनाकर “आएंगे योगी ही” का नारा लगाया। क्षेत्र में जनसंपर्क करने के लिए संजीव गोंड़ निकले हुए थे, रेणुकूट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन करते हुए जीत का जयघोष किया और भाजपा प्रत्याशी को विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता तन और मन से योगी जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने हेतु चुनाव के मोर्चे पर डटे हुए हैं।
रेणुकूट हिंडालको कॉलोनी, शॉपिंग सेंटर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।