
भाजपा और सपा, दोनो राम और श्याम की जोड़ी।
झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए असुदीन ओवैसी और बाबू राम सिंह कुशवाहा ने भाजपा और सपा दोनों पार्टियों पर जमकर तीखे हमले किए और दोनों पार्टियों को राम और श्याम की जोड़ी बताया। उन्होंने कहा की हमारी भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनी तो दलित पिछड़ों को उनका आरक्षण दिलाया जाएगा। वहीं बाबू सिंह कुशवाह ने भी सपा कांग्रेस भाजपा को जमकर निशाना बनाते हुए कहा की इन दोनो पार्टियों ने वोट लेने के नाम पर अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग के साथ हमेशा छलावा किया है। शुक्रवार को क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित चुनावी जन सभा में आए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुदउद्दीन ओवैसी ने कहा की भाजपा ने तीन तलाक़ कानून बनाया वह गलत है। अगर कानून बनाना था तो देश की 34 लाख महिलाओ के लिए कानून बनाते, जिसमे महिलाए पतियों से अलग रह रही है। उन्होंने चुटकी ली की इसमें गुजरात की भाभी भी शामिल है। उन्होंने हिजाब मामले में कहा की लड़कियों को स्कूलों में हिजाब पहनने से रोक दिया। जो की अपनी सना के लिए पहनती है। क्या देश के पहले पीएम पंडित नही थे, वह समय आएगा जब हिजाब वाली देश की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर हमला करते हुए कहा की भाजपा सरकार ने यूपी की जनता को धोखा दिया है।