
सरकार बनी तो 11 लाख नौकरी देंगे अखिलेश यादव।
चुनाव आते ही नेताओं द्वारा जनता से कई वादे किए जाते हैं और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद स्थापित भी किया जाता है। कन्नौज की विधानसभा तिर्वा के अन्नपूर्णा मेला मैदान में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता के साथ छलावा करती है। विकास के नाम पर जनता को धोखा देती है। आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। किसानों की आय आवारा जानवर छोड़कर बिल्कुल नष्ट कर दी है। गौशालाओं के नाम पर करोड़ों रुपए खा गए। भाजपा सरकार कहती है कि हमारी सरकार मैं बहन बेटियां सुरक्षित हैं लेकिन इसी सरकार में बहन बेटियों को रातों-रात जलाकर मार दिया जाता है। महगाई किसानों व व्यापारियों को मारे डाल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की कन्नौज समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और यहां की इत्र देश विदेश तक जानी जाती है।
वही अखिलेश यादव ने जनता से वादों की झड़ी लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर 11 लाख सरकारी नौकरियों की रिक्त पद भरे जाएंगे और 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। अखिलेश यादव ने कहा की दो चरणों के चुनाव में ही भाजपा की हालत खराब हो गई है। पांचवें चरण तक बीजेपी का एक भी कार्यकर्ता बूथ पर दिखाई नहीं पड़ेगा बूथ पर सिर्फ भूत दिखाई पड़ेगा।
