
अंकुर यादव के नेतृत्व में सपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान।
शक्तिनगर। समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शक्तिनगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर संपर्क किया और दुद्धी विधानसभा जिताने हेतु विजय सिंह गौड़ के पक्ष में जन समर्थन मांगा। चुनावी जनसंपर्क के दौरान जन-जन को समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है, साथ ही साथ लोगों से चुनावी चर्चा भी की जा रही है। सपा वरिष्ठ छात्र सभा नेता अंकुर यादव ने लोगों से कहा कि वह दिन दूर नहीं है कि उप्र में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। वह अपने अधिकारों को लेने के लिए एकजुटता का संदेश दे रही है और समाजवादी पार्टी को भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र यादव, विधानसभा सचिव अखिलेश यादव, सेक्टर पर्यवेक्षक भोला सिंह, युवा नेता माइकल प्रजापति, सेक्टर प्रभारी अयोध्या गुप्ता, छात्र सभा सचिव अब्दुल कादिर, लोहिया वाहिनी उपाध्यक्ष विनोद यादव, चिल्काडाँड़ मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीशचंद्र यादव, मोहम्मद रफीक, राजू यादव व राहुल जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। सुबह से लेकर शाम तक कार्यकर्ता क्षेत्र के गांव और सड़कों पर प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे हैं।
