
नाम समाजवादी, सोच पर्यायवादी, काम दंगावादी : योगी।
अलीगढ़ में योगी आदित्यनाथ के द्वारा भाजपा के प्रत्याशियों को मजबूत बनाने के लिए जनसभा करते हुए जनता को संबोधित किया गया। अपने संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ के द्वारा सदर विधानसभा व कोल विधानसभा के बाद छर्रा विधानसभा के प्रत्याशियों को मजबूत बनाने के लिए आम जनता से आह्वान किया गया। जिससे 2022 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को विजय मिल सके। योगी आदित्यनाथ सपा सरकार पर जमकर बरसे, योगी का कहना था भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के लिए रोजगार दिए गए हैं, बहन बेटियां प्रदेश में पूर्ण तरीके से सुरक्षित हैं। 2005 में अलीगढ़ में दंगे के दौरान निर्दोष भाजपाइयों के विरोध मुकदमे लिखे गए और जेल में बंद किया गया था। मैं उस दौरान अलीगढ़ आया था और आंदोलन किया था। 2017 से पहले प्रदेश में चारों ओर दंगे होते थे। 2017 में भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश में दंगे बंद हो गए। दंगाई या तो जेल की सलाखों के पीछे हैं या प्रदेश छोड़ गए। अगर इस सरकार के कार्यकाल में किसी ने कानून के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे किसी कीमत पर नहीं बख्सा जाएगा। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के पलायन होता था लेकिन 2017 के बाद प्रदेश में पलायन रुक गया और विकास हो रहा है।
कोरोना काल में मुफ्त राशन मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं वैक्सीन लगाई गई है, जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों तीनों डोज लगवा ली है, कोरोना उनके नजदीक नहीं आ सकता, दूर दूर भाग रहा है। भारत से कोरोना नाक रगड़ कर भाग रहा है। जो लोग भाजपा और मोदी व्यक्ति के नाम पर दुष्प्रचार करते थे, आज मजबूर होकर उन्होंने और उनके घर वालों ने भी इस वैक्सीन को लगाया है और अपने आप को कोरोना की बीमारी से सुरक्षित किया है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में बिजली नहीं आती थी भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली जाती नहीं है। नाम समाजवादी सोच पर्यायवादी काम दंगा वादी था। सूर्य अस्त होते ही उनके गुंडे अपना कमाल दिखाते थे। लूटपाट डकैती छेड़छाड़ के साथ अराजकता पैदा करते थे। जहां सपा सरकार में अलीगढ़ में गुंडे माफियाओं के लिए अवैध तमंचा की फैक्ट्री बनाई जाती थी, वहीं भाजपा सरकार के कार्यकाल में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की गई है। जहां देश की सीमा पर लड़ने वाले सैनिकों के लिए हथियार गोला बारूद बनेगा जो सीमा पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का काम करेगा।
हमारी सरकार ने मुफ्त में आवास, मुफ्त में बिजली कनेक्शन, मुफ्त में गैस कनेक्शन सहित अन्य लाभकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य किया है। पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से प्रदेश में विकास बाधित हुआ है। अगर कोरोना नहीं आता तो प्रदेश और तरक्की की राह पर होता। मैं आपसे अपील करने आया हूं छर्रा से रवेन्द्र सिंह, कोल से अनिल पारासर, शहर विधानसभा सहित जनपद की सातों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीतकर कर उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का काम करें।
