
उत्तर प्रदेशराजनीतिविधानसभा चुनावहरदोई
भरी सभा मे रो उठी भाजपा विधायक।
शाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी है रजनी तिवारी, सोशल मीडिया पर दिए जा रहे तानों से आहत हुई।
हरदोई। हरदोई के शाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी की विधायक और भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी शाहाबाद में एक भरी जनसभा में संबोधित करते हुए रो उठी। दरअसल रजनी तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार कुछ अपने लोग ऐसा कुछ लिख रहे हैं जिसे देखकर वह आहत होती हैं। रोते हुए रुंधे गले से उन्होंने कहा कि सपा बसपा के लोग लिखें तो उन्हें कष्ट नहीं होता है लेकिन अपने लिखते हैं तो तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि बिलग्राम में उनका मायका है हरदोई में उनके ससुराल है, ऐसे में वह बाहरी प्रत्याशी कैसे हुई?
रजनी तिवारी के रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल भाजपा द्वारा टिकट का ऐलान होते हैं कुछ पहले से टिकट का आस लगाए भाजपा नेताओं के समर्थकों ने सोशल मीडिया साइटों पर रजनी तिवारी के खिलाफ बाहरी होने का आरोप लगाया था।
