
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़।
शामली में पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए गांव खुरगान के जंगलों से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध तमंचे बनाने के उपकरण व अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल आपको बता दें शामली एसपी सुकीर्ति माधव के आदेश अनुसार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराए जाने के दृष्टिगत अपराध के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अवैध शस्त्र निर्माण, बरामदगी, तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन व क्षेत्रीय अधिकारी कैराना के निर्देश अनुसार थाना कैराना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने की सूचना मिलने पर तत्काल छापामार कार्यवाही करते हुए एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए, फुरकान पुत्र इस्लाम निवासी खुरगान व मुनव्वर पुत्र अनवर निवासी अकबरपुर सुनहैटी को कैराना क्षेत्र के ग्राम खुरगान के जंगलों से दोनों आरोपियों को अवैध हथियार बनाते हुए पुलिस ने दबोच लिया है।
आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार सहित अवैध हथियार बनाने के उपकरण भारी मात्रा में पुलिस ने बरामद किए है। जिसके चलते पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहां पर पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दोनों आरोपियों को पकड़ कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही पकड़ी गई अवैध फैक्ट्री में बने रहे अवैध हथियारों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनाव में अपराध के लिए किए जाने की संभावना बताई जा रही है। जिसके चलते पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वें भारी मात्रा में अवैध हथियार वें हथियार बनाने के उपकरण बरामद कर वैधानिक कानूनी कार्यवाही करते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई।
