
80 सीटों पर चुनाव लडे़गी राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी।
यूपी विधानसभा चुनाव में एक और पार्टी का चुनाव लड़ने के लिए प्रवेश हो चुका है और राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी ने यूपी चुनाव में नेतृत्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करते हुए, उन्हें अधिकृत भी कर दिया है। राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी का स्वामी रामानन्द उर्फ सिन्टू पाण्डेय को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बरईपुर स्थित वृक्षोपल्ली सेवा आश्रम पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी रामानन्द जी ऊर्फ सिन्टू पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा में कुल 80 सीटों पर चुनाव लडे़गी।मंहगाई, गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा देश और प्रदेश में धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी की सरकार में गुण्डागर्दी बढ़ जाती है। अपराधियों के अन्दर कानून का खौफ नहीं रहता है। बहुजन समाज पार्टी अपने मूल सिद्धान्तों से भटक चुकी है। सिर्फ राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी ही उत्तर प्रदेश में अच्छी सरकार दे सकती है।
