
शक्तिनगर। सोनभद्र जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव के ऊर्जांचल में प्रथम आगमन पर शक्तिनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पवन सोनी के नेतृत्व में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मोड़ पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव का काफिला पीडब्ल्यूडी मोड पहुंचते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और स्वागत समारोह में भाजपा मंडल महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

नवनियुक्त भाजयुमो जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी हम लोगों पर है। ऐसे में सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। सोनभद्र भाजपा नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारियां उन्हें दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और हर कार्यकर्ता को लेकर साथ में चलेंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही आम जनमानस को लाभ पहुंचाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कीजिए। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद जनमानस को मिल सके।
इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ता प्रिंस जायसवाल, रितेश शर्मा, दिव्यांशु मिश्रा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रहरी, विष्णु अग्रहरी, अखिलेश जायसवाल, अमित कुमार, विनोद कुशवाहा, सुरेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमको भी आपका पार्टी के साथ जुड़ना है