
शक्तिनगर। भाजपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह से विचार विमर्श करने के बाद महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित महिला मोर्चा कार्यकारिणी में ऊर्जांचल के कोटा जिला पंचायत सदस्य पानपति देवी पत्नी बबलू प्रधान को जिला मंत्री बनाए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और आलाकमान के प्रति आभार जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला मंत्री का फूल मालाओं से अभिनंदन कर जोरदार स्वागत किया। सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक पर भी बधाई देने वालों की लाइन लगी नजर आई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने बीना राधा कृष्ण मंदिर में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला मंत्री पानपति देवी पत्नी बबलू प्रधान को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और विश्वास जताया कि ऊर्जांचल में जिला पंचायत सदस्य पानपति देवी पत्नी बबलू प्रधान के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।
पानपति देवी पत्नी बबलू प्रधान पूर्व में भी चिल्काडाँड़ ग्राम पंचायत का नेतृत्व कर चुकी हैं और वर्तमान में कोटा जिला पंचायत सीट से भारी मतों से विजय प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने जिला मंत्री नियुक्त करने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ दायित्व निभाने की बात कही है।
