
बारिश का कहर: सामंता कंपनी की दीवार गिरने से दबा परिवार, दो की मौत तीन घायल।
Big Breaking News // Singrauli
जयंत। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का कहर दिखने लगा है। सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में रविवार को साइलो के समीप समानता कंपनी के दीवार ढहने से मजदूर परिवार दीवार में दब गया। जिससे दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं एक और बच्चा व माता पिता का इलाज नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है।
घटना समानता कंपनी के लेबर बस्ती से जुड़ा हुआ है। जहां कंपनी के दीवार से सटकर बनी मजदूर बस्ती के एक घर पर बारिश के कारण दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
रांची झारखंड निवासी भोला मुंडा अपने परिवार के साथ जयंत साइलो के पास रहकर गुजर बसर कर रहे थे। रविवार को समानता कंपनी के दीवार ढहने से भोला मुंडा के दो बच्चे काल के गाल में समा गए। वहीं एक बच्चा और पत्नी के साथ स्वयं का नेहरू में इलाज जारी है।
जयंत पुलिस चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि उक्त घटना में भोला मुंडा उम्र 32 वर्ष निवासी अंडीका थाना खूंटी जिला रांची झारखंड का परिवार गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। जिसमें नीरज उर्फ पांड्या उम्र 10 वर्ष एवं सनीका मुंडा उम्र 3 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रागिनी मुंडा उम्र 3 वर्ष और विनीता मुंडा उम्र 28 वर्ष का इलाज नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव का कार्य करते हुए घायलों को चिकित्सालय भिजवाया गया एवं घटना में मृत बच्चों के शव का पंचनामा कर मोर्चरी में रखवा दिया गया।
