
धरना स्थल पर पहुंचने से पूर्व सपा नेताओं को पुलिस ने घर से नजरबंद करते हुए हिरासत में लिया।
शक्तिनगर। पूरे प्रदेश में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा समस्त तहसीलों पर बढ़ती महँगाई, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ता अपराध व पंचायत चुनावो में हुई लोकतंत्र की हत्या के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपना था। लेकिन कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन ने सपा के प्रमुख नेताओं को धरना स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही नजरबंद करते हुए हिरासत में ले लिया।

शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने सपा नेता मोहन गुप्ता, रविंद्र यादव, बृज बिहारी यादव, मुकेश सिंह, सुरेंद्र यादव उर्फ़ जोंटी, अयोध्या गुप्ता, बबलू सिंह, इरफ़ान अहमद, भोला सिंह, इश्तियाक, सलमान कुरैशी, रवि रंजन, उमेश यादव, विकास कुमार, राजू ठाकुर एवं शुभम पांडेय को तहसील पहुंचने से पूर्व घर से ही नजरबंद करते हुए हिरासत में ले लिया।
